Home / Odisha / पूर्व सांसद एन भास्कर राव ने बीजद छोड़ी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पूर्व सांसद एन भास्कर राव ने बीजद छोड़ी

  •     बनाया नया संगठन ‘बीजू स्वाभिमान मंच’

  •     पार्टी की कार्यप्रणाली से जताया असंतोष

  •     कहा—बीजू पटनायक के आदर्शों की रक्षा होगी प्राथमिक लक्ष्य

रायगड़ा। बीजू जनता दल (बीजद) को बड़ा झटका देते हुए पूर्व सांसद एन. भास्कर राव ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। राव ने बीजद की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि वे पार्टी की मौजूदा कार्यप्रणाली और पिछले कुछ वर्षों में उसके रुख से गहरे निराश हैं।

रायगड़ा में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि वे अब अपनी राजनीतिक यात्रा नए संगठन ‘बीजू स्वाभिमान मंच’ के जरिए आगे बढ़ाएंगे। उनका कहना था कि इस मंच का मुख्य उद्देश्य स्वर्गीय बीजू पटनायक के आदर्शों और मूल्यों की रक्षा करना होगा।

भास्कर राव का यह कदम ओडिशा की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। खासकर ऐसे समय में जब बीजद आगामी पंचायत चुनावों से पहले आंतरिक चुनौतियों और असंतोष से जूझ रही है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …