Home / Odisha / गंजाम में 283 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान, कुल मरीजों की संख्या 1850  हो गई

गंजाम में 283 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान, कुल मरीजों की संख्या 1850  हो गई

  • राज्य में 203 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए

भुवनेश्वर. आज गंजाम  जिले से सर्वाधिक मामले सामने आये हैं. गंजाम जिले में आज 283 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1850   हो गई है. गंजाम जिला इस सूची में आज भी सबसे ऊपर है.

स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खुर्दा जिले में अब तक 894, कटक जिले में 702  मामले हैं. इसी तरह जाजपुर जिले में 540, गजपति जिले में 442 मामले सामने आ चुके हैं.  विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 377, जगतसिंहपुर जिले में 305, पुरी जिले में 273  कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. केन्द्रापड़ा जिले में 253, भद्रक जिले में 233 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.

सुंदरगढ़ जिले में 220, मयूरभंज जिले में 225 तथा कंधमाल जिले में 178 कोरोना के मामले पाये गये हैं. बलांगीर जिले में 213, नयागढ़ जिले में 163, केन्दुझर जिले में 151 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. झारसुगुड़ा जिले में  120, बरगढ़ जिले में 131,  रायगड़ा जिले में 115, मालकानगिरि जिले में 106, नुआपड़ा जिले में 82, ढेंकानाल जिले में 83, कलाहांडी जिले के 76 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

अनुगूल जिले में 71 संक्रमितों की पहचान हुई है. देवगढ़ जिले में 62, संबलपुर जिले में 64, बौद्ध जिले में 45 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. सोनपुर जिले में 36, नवरंगपुर जिले से 42,  कोरापुट जिले में 52 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

राज्य में 203 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए

ओडिशा में शुक्रवार को 203 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गये हैं. इसके साथ ही राज्य में स्वस्थ होने वाले संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5705 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज स्वस्थ हुए मरीजों में 38 गंजाम जिले से हैं.

खुर्दा जिले से 37, गजपति जिले से  19, कटक व जगतसिंहपुर जिले से 18-18 मरीज स्वस्थ हो गये हैं. संबलपुर व सुंदरगढ़ जिले से 12-12, ढेंकानाल जिले से 10, जाजपुर जिले से 8, बरगढ़ जिले से सात संक्रमित स्वस्थ हुए हैं. मयूरभंज जिले से 6, रायगड़ा जिले से 3,  बालेश्वर व कंधमाल से 3-3 पुरी से 2 तथा देवगढ़, झारसुगुड़ा, मालकानगिरि, केन्दुझर व नवरंगपुर से 1-1 मरीज स्वस्थ हो गये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …