Home / Odisha / ओडिशा में 149 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

ओडिशा में 149 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

  • गंजाम जिले से सर्वाधिक 49, खुर्दा से 24, मयूरभंज से 14, कटक जिले से 13 मरीज स्वस्थ हुए

भुवनेश्वर. राज्य में गुरुवार को कोरोना के 149 मरीज स्वस्थ हो गये हैं. इसके साथ ही राज्य में स्वस्थ होने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5502 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गंजाम जिले से सर्वाधिक 49 मरीज स्वस्थ हो गये हैं.

खुर्दा जिले से 24, मयूरभंज जिले से 14, कटक जिले से 13 मरीज स्वस्थ हुए हैं. कलाहांडी व केन्द्रापड़ा जिले से 6-6 मरीज स्वस्थ हुए हैं. रायगड़ा जिले से पांच, अनुगूल, झारसुगुड़ा व सुंदरगढ़ से 4-4 मरीज स्वस्थ हुए हैं. बलांगीर, भद्रक, जाजपुर व पुरी से 3-3 तथा बालेश्वर, जगतसिंहपुर एवं नयागढ़ जिले से 2-2 मरीज स्वस्थ हो गये हैं. बरगड़ व कोरापुट से 1-1 मरीज स्वस्थ हो गये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …