Home / Odisha / लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया श्रीमंदिर में दर्शन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया श्रीमंदिर में दर्शन

  •     राष्ट्र की समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की

भुवनेश्वर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला पुरी स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग, ग्रामीण विकास मंत्री रवि नारायण नायक और पुरी सांसद संबित पात्र भी मौजूद रहे।

सिंहद्वार पर बिड़ला का स्वागत श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक डॉ अरविंद कुमार पाढ़ी, कलेक्टर दिव्य ज्योति परिडा और पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह ने किया। बिड़ला ने भगवान जगन्नाथ के चरणों में राष्ट्र की समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …