-
कुल पाजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 7545 हुई
भुवनेश्वर. राज्य में कोरोना के 229 नये मामले सामने आये हैं. नये मामलों के सामने आने के बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7545 हो गई है. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज पहचान किये गये संक्रमितों में से 193 लोग संगरोध केन्द्रों से हैं, जबकि शेष 36 स्थानीय संक्रमित हैं. आज पहचान किये गये संक्रमित कुल 19 जिलों से हैं. सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गंजाम जिले से सर्वाधिक 95 मामले सामने आये हैं. इसी तरह अनुगूल जिले से एक, बालेश्वर जिले से 24, बरगढ़ जिले से एक, बलांगीर जिले से सात, बौद्ध जिले से तीन तथा कटक जिले से 12 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. इसी तरह देवगढ़ जिले से सात, गजपति जिले से एक, जगतसिंहपुर जिले से एक, जाजपुर जिले से 22, झारसुगुड़ा जिले से 10 लोग संक्रमित पाये गये हैं. इसी तरह केन्दुझर जिले से एक, खुर्दा जिले से 21 नये संक्रमितों की पहचान की गई है. इसी तरह कोरापुट जिले से एक, मयूरभंज जिले से दो, नयागढ़ जिले से पांच, पुरी जिले से चार, सुंदरगढ़ जिले से 17 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
