भुवनेश्वर। ओडिशा विजिलेंस ने किशोर कुमार साहनी, वरिष्ठ सहायक, सिटी अस्पताल (कार्यालय सीडीएमओ, कटक) को आय से अधिक संपत्ति (डीए) रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस विभाग द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।
विजिलेंस की छापेमारी के दौरान साहनी के पास से आय से अधिक संपत्ति पाई गई, जिसमें दो मकान, 19 कीमती प्लॉट, 3.30 लाख रुपये नकद, 135 ग्राम सोना और 55.48 लाख रुपये से अधिक बैंक जमा शामिल हैं। इन संपत्तियों का संतोषजनक स्पष्टीकरण वह नहीं दे सके। इस संबंध में विजिलेंस थाना, कटक में केस नंबर 25/2025 दर्ज किया गया है। फिलहाल जांच जारी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
