भुवनेश्वर. प्लस-2 की शेष परीक्षाएं जो कोरोना लाकडाउन के कारण आयोजित नहीं की जा सकी थीं, अब उन्हें कराया नहीं जाएगा. इन परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है. राज्य के विद्यालय व जनशिक्षा विभाग ने उपरोक्त निर्णय लिय़ा है. विद्यालय व जनशिक्षा विभाग के मंत्री समीर रंजन दास ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना की वर्तमान की स्थिति को ध्यान में रखकर परीक्षाएं कराना संभव नहीं है. रद्द की गयी परीक्षा की मार्कशीट सीबीएसई की तर्ज पर होगी. बच्चों ने जिन परीक्षाओं को दिया है, उनके औसत नंबर को ध्यान में रखकर परीक्षा में मार्किंग की जाएगी.
उल्लेखनीय है कि लाकडाउन के कारण प्लस-2 के चार स्ट्रीम के 23 पेपरों की परीक्षा नहीं हो पायी थी.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
