भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधान ने सोशल मीडिया पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रामदास सोरेन ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनका निधन झारखंड राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
