भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व न केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का प्रतीक है, बल्कि उनके अद्वितीय जीवन और दर्शन का भी उत्सव है।
प्रधान ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में लिखा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह दिवस भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ ही उनके अद्वितीय जीवन और दर्शन का भी उत्सव है। उनका ‘गीता’ का संदेश आज भी हमारे जीवन को संजीवनी शक्ति प्रदान करता है, जो हमें जीवन के हर संघर्ष में साहस और धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा देता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यशोदानंदन भगवान श्रीकृष्ण से सभी के कल्याण की प्रार्थना करता हूँ। जय श्रीकृष्ण!” उन्होंने आगे कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन संदेश धर्म, कर्तव्य और निःस्वार्थ भाव से कर्म करने की प्रेरणा देता है, जो आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
