भुवनेश्वर,स्वतंत्रता दिवस से पूर्व देशवासियों के कल्याण की कामना करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार सुबह पुरी स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन किया।
उन्होंने बाइसी पहाच ( 22 सीढियां) चढ़कर विधिवत रूप से श्रीविग्रहों का दर्शन किया और परंपरागत तरीके से पूजा–अर्चना की। दर्शन के उपरांत वे पुरी के एक होटल में भाजपा नेताओं से सौजन्य भेंट के लिए पहुंचे।
इस अवसर पर श्री प्रधान ने भाजपा पुरी जिला इकाई के नेताओं के साथ बैठक कर पुरी जिले की विकास योजनाओं, राजनीतिक स्थिति, स्थानीय समस्याएं और श्रद्धालुओं के लिए दर्शन प्रणाली में सुधार जैसे मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक में भाजपा पुरी जिलाध्यक्ष डॉ. देबेंद्र नाथ तराई, पूर्व विधायक जयंत कुमार षडंगी, सत्यवादी विधायक ओमप्रकाश मिश्रा, पिपिली विधायक आश्रित पटनायक, युवा नेता भवानी दास महापात्र, पूर्व विधायक बाइधर मलिक सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

