-
पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 7316 हुई
भुवनेश्वर. राज्य में कोरोना के 251 नये मामले सामने आये हैं. नये मामलों के सामने आने के बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7316 हो गई है. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गयी है. जानकारी के अनुसार, पहचान किये गये संक्रमितों में से 208 लोग संगरोध केन्द्रों से, जबकि शेष 43 स्थानीय संक्रमित हैं. आज पहचान किये गये संक्रमित कुल 19 जिलों के हैं. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल से अंफान की ड्यूटी कर लौटने वाले एनडीआरएफ का एक जवान भी कोरोना संक्रमित पाया गया है. सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गंजाम जिले से सर्वाधिक 102 मामले सामने आये हैं. इसी तरह अनुगूल जिले से एक, बालेश्वर जिले से दो, बरगढ़ जिले से 12, बलांगीर जिले से चार तथा कटक जिले से 32 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.
इसी तरह देवगढ़ जिले से चार, गजपति जिले से आठ, झारसुगुड़ा जिले से पांच, केन्द्रापड़ा जिले से चार तथा खुर्दा जिले से 26 नये संक्रमितों की पहचान की गई है. इसी तरह मालकानगिरि जिले से 10, मय़ूरभंज जिले से पांच, नयागढ़ जिले से 14, पुरी जिले से 12, संबलपुर जिले से दो, कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. सुंदरगढ़ जिले से सात, जाजपूर जिले से एक कोरोना संक्रमित पाया गया है.
24 घंटों में राज्य में 5247 नमूनों की परीक्षण
राज्य में गत 24 घंटों में 5247 नमूनों का परीक्षण किया गया है. अब तक राज्य में 270678 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
