Home / Odisha / मुख्यमंत्री ने डॉ करूणाकर राउत को सेवा से बर्खास्त किया
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मुख्यमंत्री ने डॉ करूणाकर राउत को सेवा से बर्खास्त किया

  •  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति

भुवनेश्वर। भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख जारी रखते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जाजपुर जिले के मधुवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पूर्व मेडिकल ऑफिसर डॉ करूणाकर राउत को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा यह जानकारी दी गई है।

डॉ राउत वर्तमान में भद्रक जिला मुख्यालय अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य एवं कैंसर विभाग के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।

उल्लेखनीय है कि डॉ करूणाकर राउत के खिलाफ पहले ही कटक विजिलेंस विभाग द्वारा एक मामला दर्ज किया गया था। उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की गई थी, जिसके तहत उन्हें निलंबित किया गया और अन्य दंडात्मक उपाय भी अपनाए गए थे। हाल ही में विजिलेंस कोर्ट द्वारा उन्हें दोषी करार दिया गया है।

मुख्यमंत्री लंबे समय से भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की बात कह चुके हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि किसी भी भ्रष्ट अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत उच्च पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …