Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से दो की मौत, 206 नये संक्रमित

ओडिशा में कोरोना से दो की मौत, 206 नये संक्रमित

  • मृतकों की संख्या 25 हुई

  • पाजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 7065 तक पहुंची

  • संक्रमितों में से 192 लोग संगरोध केन्द्रों से, जबकि शेष 14 स्थानीय संक्रमित हैं

भुवनेश्वर. राज्य में कोरोना से दो महिला मरीजों की मौत हो गयी है, जबकि 206 नये मामले सामने आये हैं. नये मामलों के सामने आने के बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7065 और मृतकों की संख्या 25 हो चुकी है. राज्य के स्वास्थ व परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी देते हुए बताया है कि दोनों मृतक गंजाम जिले से हैं. दोनों महिलाएं थीं तथा एक की आयु 48 साल व दूसरी की आयु 39 साल थी.

पहचान किये गये संक्रमितों में से 192 लोग संगरोध केन्द्रों से, जबकि शेष 14 स्थानीय संक्रमित हैं. पहचान किये गये संक्रमित कुल 22 जिलों के हैं. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल से अंफान की ड्यूटी कर लौटने वाले एनडीआरएफ व ओड्राफ के एक जवान भी कोरोना संक्रमित पाया गया है. सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मालकानगिरि जिले से सर्वाधिक 36 मामले सामने आये हैं. इसी तरह अनुगूल जिले से छह, बालेश्वर जिले से पांच, बलांगीर जिले से 16, बौद्ध जिले से एक तथा कटक जिले से 17 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.

इसी तरह देवगढ़ जिले से 15, ढेंकानाल जिले से चार, गंजाम जिले से तीन, जगतसिंहपुर जिले से 17 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. इसी तरज जाजपुर जिले से 28. झारसुगुड़ा जिले से तीन, केन्द्रापड़ा जिले से चार, केन्दुझर जिले से छह, सुंदरगढ़ जिले से दो कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. खुर्दा जिले से सात, कोरापुट जिले से 18, मयूरभंज जिले से सात, पुरी जिले से एक, संबलपुर जिले से चार नये संक्रमित पाये गये हैं.

गत 24 घंटों में राज्य में 5003  नमूनों की परीक्षण

राज्य में गत 24 घंटों में 5003 नमूनों का परीक्षण किया गया है. अब तक राज्य में 265431 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …