भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश में मुख्यमंत्री गुप्ता के दृढ़ संकल्प, दूरदर्शी नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।
प्रधान ने लिखा कि आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शी नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण ने राजधानी को विकास और सुशासन की नई परिभाषा दी है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित दिल्ली’ के निर्माण में रेखा गुप्ता का योगदान सराहनीय है। मंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की भी कामना की।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
