भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने रेल, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को उनके जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामना संदेश साझा करते हुए लिखा, “केंद्रीय रेल, संचार एवं सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव जी को जन्मदिन की हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं। महाप्रभु श्री जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूँ कि वे आपको सुखी, निरोग और दीर्घायु बनाएं तथा जनसेवा के लिए अपार शक्ति प्रदान करें।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
