Home / Odisha / गंजाम में कोरोना का प्रकोप बढ़ने पर छत्रपुर एनएसी सात दिनों के लिए शटडाउन

गंजाम में कोरोना का प्रकोप बढ़ने पर छत्रपुर एनएसी सात दिनों के लिए शटडाउन

भुवनेश्वर. गंजाम जिले में कोरोना की स्थिति बिगड़ने को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने छत्रपुर एनएसी को मंगलवार से आगामी सात दिनों के लिए शटडाउन करने की घोषणा की है.

गंजाम जिले के जिलाधिकारी विजय अमृत कुलांगे ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस दौरान अत्यावश्यक सामग्रियों के अलावा समस्त दुकानें बंद रहेंगी. जरुरी काम न होने पर किसी को बाहर न निकलने के लिए उन्होंने सलाह दी है.  गंजाम जिले में सर्वाधिक 96 मामले सामने आये हैं.  गंजाम जिले में 96 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1367  हो गई है. गंजाम जिला इस सूची में सबसे उपर है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …