भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री पटेल के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें राज्य की निरंतर प्रगति का वाहक बताया। प्रधान ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। गुजरात की समृद्ध विरासत को आधुनिकता के साथ जोड़ते हुए राज्य को जिस प्रगति और समृद्धि के पथ पर मोदी जी ले गए, आप उसे और आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और आपके अथक प्रयासों से गुजरात निरंतर नई ऊंचाइयों को छूता रहे। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
