Home / Odisha / जनसेवा में तत्पर है मायुम कटक शाखा, 6000 पैकेट पका भोजन वितरित की

जनसेवा में तत्पर है मायुम कटक शाखा, 6000 पैकेट पका भोजन वितरित की

कटक. लाकडाउन एवं शटडाउन के दौरान मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य को  देखते हुए सालों पुरानी कहावत याद आ रही है, जहां न पहुंचे बैल गाड़ी वहाँ पहुंचे मारवाड़ी. इस कहावत को मारवाड़ी युवा मंच की कटक शाखा ने सिद्ध किया है. जितनी भी विषम परिस्थिति क्यों न हो कटक मायुम लोगों की मदद करने हमेशा तैयार एवं तत्पर रहता है.

लाकडाउन के दौरान जब पूरा देश बन्द था, उस वक़्त भी लोगों को पका हुआ खाना मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा ने पूरे एक महीने तक वितरण किया. लाकडाउन-1 या लॉकडाउन-5 के दौरान जब ओडिशा राज्य में कोविड-19 की विकट परिस्थितियों की वजह से कटक में शनिवार और रविवार को सम्पूर्ण शटडॉउन रहता था. इसकी वजह से ओडिशा के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एससीबी मेडिकल कॉलेज में बाहर से इलाज कराने आए हुए मरीजों के परिजनों को खाने की असुविधा हो रही थी.

इसको देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन की अनुमति से मारवाड़ी युवा मंच परिवार की ओर से मेडिकल में पूरे महीने लगभग 6000 पैकेट रोटी एवं आलू-छोले की सब्जी वितरण किये गए। कटक शाखा के अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल के साथ-साथ इसके लिए तकरीबन 20 से ज्यादा सदस्यों ने आकर खाना बनाने एवं बांटने में सहयोग किया. इसके लिए अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल ने सभी दानदाताओं एवं अपने युवा साथियों तथा समाज बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …