Home / Odisha / मुख्यमंत्री ने दिल्ली में की राष्ट्रपति से मुलाकात

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में की राष्ट्रपति से मुलाकात

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को दिल्ली दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इन बैठकों के दौरान मुख्यमंत्री ने ओडिशा के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों और भावी रणनीतियों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात को “ओडिशा की गौरवशाली बेटी से प्रेरणादायक संवाद” बताया। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में माझी ने लिखा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर ओडिशा की विकास यात्रा, एक समृद्ध ओडिशा के निर्माण हेतु रोडमैप तथा केंद्र-राज्य के बीच प्रभावी समन्वय से विकास को गति देने पर चर्चा हुई।

रक्षा मंत्री से भी की थी मुलाकात
इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री माझी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी भेंट की थी और राज्य से संबंधित रक्षा एवं बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की थी।

मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को ओडिशा के लिए केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और विकास योजनाओं में गति लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …