भुवनेश्वर । ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित लोदी रोड के चिन्मय मिशन में केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के पिता, स्वर्गीय श्री दाउलाल वैष्णव को श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वर्गीय दाउलाल वैष्णव का हाल ही में निधन हो गया था। उनके निधन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से शोक संदेशों का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री माझी ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को नमन किया और शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal


