Home / Odisha / अनुगूल नौ साल का बच्चा समेत चार कोरोना पॉजिटिव पाए गए

अनुगूल नौ साल का बच्चा समेत चार कोरोना पॉजिटिव पाए गए

  • अनुगूल में कुल 64 संक्रमितों से 48 स्वस्थ

अनुगूल. छेंडीपदा प्रखंड अंतर्गत स्थित एक कारखाने से आज चार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इन चारों से कोई भी लक्षण न दिखने पर भी कोरोना की जांच की गई थी और ये पाजिटिव पाए गए हैं. पाजिटिव पाए गए चारों से एक को तालचेर स्थित कोविड-19 हास्पिटल में स्थानांतरित किया गया है और बाकी तीनों को कारखाना के निजी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. संक्रमित यह चारों होम आइसोलेशन में थे.

इन चारों में से 42 साल उम्र की महिला बिहार से आई हुई है. वही एक नौ साल का बालक पश्चिम बंगाल से आया हुआ था. बाकी दोनों से एक 25 साल का युवक छत्तीसगढ़ तथा एक 29 साल का युवक दिल्ली से आकर होम आइसोलेशन में था. प्रशासन की तरफ से इन चारों की कान्टैक हिस्ट्री की जांच की जा रही है. इन चारों संक्रमितों को मिलाकर आज अनुगूल जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 64 हो गयी है. इनमें से आज तक कुल 48 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …