Home / Odisha / मुख्यमंत्री मोहन माझी ने प्रधानमंत्री को दी बधाई
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मुख्यमंत्री मोहन माझी ने प्रधानमंत्री को दी बधाई

  •  प्रधान ने ब्राजील में मिले सम्मान को भारत की बढ़ती अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा का गौरवपूर्ण प्रतीक बताया

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राजील सरकार द्वारा प्रदान किए गए ‘द ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द साउदर्न क्रॉस’ सम्मान पर हार्दिक बधाई दी है। यह पुरस्कार ब्राजील द्वारा किसी विदेशी नागरिक को दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

मुख्यमंत्री माझी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी वैश्विक नेतृत्व का प्रतीक बताया। उन्होंने लिखा कि आपके नेतृत्व में भारत की अंतर्राष्ट्रीय साझेदारियां पहले से कहीं अधिक मजबूत, गहन और गतिशील हुई हैं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सम्मान भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इधर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ से सम्मानित किए जाने पर शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि यह सम्मान प्रत्येक देशवासी के लिए अत्यंत गर्व की बात है। मंत्री प्रधान ने कहा कि यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के प्रभावशाली वैश्विक नेतृत्व, भारत और ब्राज़ील के बीच ऐतिहासिक संबंधों तथा “विश्व-मित्र” के रूप में भारत की बढ़ती अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा का गौरवपूर्ण प्रतीक है।

उन्होंने प्रधानमंत्री को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान भारत के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी क्षण है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …