Home / Odisha / ब्रॉयलर फार्म सब्सिडी के लिए रिश्वत लेते दो अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार

ब्रॉयलर फार्म सब्सिडी के लिए रिश्वत लेते दो अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार

  • 5,000 की पूरी राशि बरामद

भुवनेश्वर। ओडिशा विजिलेंस ने आज संबलपुर जिले में दो सरकारी अधिकारियों को 5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई विजिलेंस टोल-फ्री हेल्पलाइन 1064 पर प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई।

गिरफ्तार अधिकारियों में डॉ शुभ प्रकाश सोरेन, ब्लॉक वेटरनरी ऑफिसर, पशु चिकित्सा उप-मंडल, रेढ़ाखोल और महेश्वर साहू, कार्यक्रम सहायक शामिल हैं। इन दोनों पर आरोप है कि उन्होंने ओडिशा सरकार की ‘गो-सुगम योजना’ के तहत एक लाभार्थी से सब्सिडी की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, लाभार्थी ने अप्रैल 2025 में ब्रॉयलर फार्म का निर्माण पूरा कर लिया था और 90,000 की कुल सब्सिडी पाने का पात्र था। 54,000 की दूसरी किस्त की रिलीज के लिए डॉ. सोरेन ने 5,000 की रिश्वत की मांग की। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद जब भुगतान नहीं हुआ, तो परेशान होकर लाभार्थी ने विजिलेंस को इसकी सूचना दी।

विजिलेंस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और दोनों अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। 5,000 की पूरी राशि बरामद कर जब्त कर ली गई है।

इसके बाद डॉ सोरेन से जुड़ी दो परिसंपत्तियों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है, ताकि उनकी आय से अधिक संपत्ति की जांच की जा सके।

इस संबंध में संबलपुर विजिलेंस थाना में भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 और 12 के तहत केस नंबर 14 दिनांक 06.07.2025 को मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों  डॉ शुभ प्रकाश सोरेन और महेश्वर साहू के खिलाफ जांच जारी है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …