यह कार्रवाई ओडिशा विजिलेंस की टीम द्वारा की जा रही थी, जिसमें 6 डिप्टी एसपी, 7 इंस्पेक्टर और अन्य सहयोगी कर्मी शामिल थे। छापेमारी की यह प्रक्रिया माननीय विशेष न्यायाधीश, विजिलेंस, ब्रह्मपुर द्वारा जारी किए गए तलाशी वारंट के आधार पर की जा रही है।
जिन स्थानों पर छापेमारी की जा रही है, उनमें ब्रह्मपुर के राम हरि नगर स्थित तीन मंजिली इमारत, अंकुली स्थित मुक्तेश्वर अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या 205, उसी अपार्टमेंट में उनके भाई के नाम पर एक अन्य फ्लैट, पुरी के चूडंगा साहि में स्थित फ्लैट, गंजाम जिले के कविसूर्यनगर स्थित उनके पैतृक आवास गांव गुडली, गंजाम के पुरुषोत्तमपुर स्थित ससुराल बेधा का घर, तथा गंजाम ब्लॉक स्थित उनका कार्यालय शामिल हैं । तलाशी अभियान फिलहाल जारी थी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
