-
मारवाड़ी समाज की विभिन्न इकाइयों का सेवा संकल्प
पुरी/भुवनेश्वर। ऐतिहासिक रथयात्रा महापर्व के अवसर पर इस वर्ष भी लाखों श्रद्धालुओं की सेवा में विभिन्न सामाजिक संगठनों की भूमिका सराहनीय रहने वाली है। हर साल की तरह इस बार भी मारवाड़ी सोसाइटी भुवनेश्वर, मारवाड़ी युवा मंच भुवनेश्वर, कटक मारवाड़ी समाज समेत कई अन्य संस्थाएं पूरे श्रद्धा और समर्पण के साथ सेवाभाव में जुट गई हैं।
इन संस्थाओं द्वारा रथयात्रा मार्ग पर शीतल जल और भोजन जैसे अनेक सेवाएं दी जाएंगी। गर्मी और भीड़ के बीच आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सेवा शिविरों में वालंटियर्स दिन-रात सेवाकार्य में लगे रहेंगे।
मारवाड़ी युवा मंच भुवनेश्वर की अध्यक्ष गीतांजली केजरीवाल ने बताया कि
मंच के सदस्य रथयात्रा के दिन सेवाएं देंगे। वहीं कटक मारवाड़ी समाज ने भी कटक शहर में कई सेवा केंद्र खोलने की योजना बनाई है।
मारवाड़ी सोसाइटी भुवनेश्वर की ओर से संजय लाठ ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से इस आयोजन में सेवा दे रही है और इस बार भी व्यापक तैयारी के साथ रथयात्रा में भागीदारी कर रही है। लगभग दो लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था रहेगी।
इन सेवाओं का उद्देश्य केवल सुविधा उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के साथ अपनापन और समर्पण का भाव साझा करना है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
