Home / Odisha / प्लाईवुड एंड ग्लास ट्रेडर्स एसोसिएशन का रक्तदान शिविर आयोजित

प्लाईवुड एंड ग्लास ट्रेडर्स एसोसिएशन का रक्तदान शिविर आयोजित

भुवनेश्वर। प्लाइवुड एंड ग्लास ट्रेडर्स एसोसिएशन, ओडिशा की ओर से सत्र 2025-26 का रक्तदान शिविर का आयोजन राजधानी स्थित एक होटल में किया गया। शिविर में कुल 109 यूनिट रक्त संग्रह कर एक नया कृतिमान रचा गया। इस शिविर की सफलता में सबसे बड़ा योगदान हर एक रक्तदाता वॉलिंटियर एवं सहयोगी गण का रहा। रक्त का संग्रह ओडिशा ब्लड बैंक, कैपिटल हॉस्पिटल के द्वारा किया गया। कैंप की शुरुआत एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल द्वारा रक्तदान करके किया गया। इस कैंप में पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार परिडा, रमेश नरूला, कमल आसोपा, संजय अग्रवाल, गजानंद अग्रवाल, देवाशीष चौधरी, कैलाश अग्रवाल उपस्थित थे। इस कैंप में कई लोगों ने प्रथम बार अपना रक्त दान किया एवं कई लोग अपने परिवार सहित रक्तदान किया। इस रक्तदान शिविर के संचालक देवाशीष चौधरी एवं रमाशंकर रूंगटा ने सभी रक्तदाताओं का हौसला बुलंद किया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …