-
पीड़िता ने ब्रह्मपुर सेंट्रल जेल में छह वयस्क आरोपियों की पहचान की
ब्रह्मपुर। गोपालपुर गैंगरेप मामले में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पीड़िता ने शुक्रवार शाम ब्रह्मपुर सेंट्रल जेल में आयोजित टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड के दौरान छह वयस्क आरोपियों की पहचान कर ली है। यह परेड मजिस्ट्रेट की निगरानी में और पीड़िता के पुरुष साथी की मौजूदगी में आयोजित की गई, जो घटना का प्रत्यक्षदर्शी भी है।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने अब अदालत से चार नाबालिग आरोपियों को भी टीआई परेड में शामिल करने की अनुमति मांगी है। जांच एजेंसी जल्द ही आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है।
उल्लेखनीय है कि समुद्र तट पर 20 वर्षीय युवती के साथ एक 10 सदस्यीय गिरोह के तीन सदस्यों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया था।
राज्य के पुलिस महानिदेशक वाईबी खुरानिया ने इस घटना को ‘रेड फ्लैग केस’ घोषित करते हुए जांच को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। इससे पहले गोपालपुर पुलिस ने जांच करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें चार नाबालिग शामिल हैं।
गिरफ्तार किए गए छह वयस्क आरोपियों को मंगलवार रात न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ग्रामीण की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, चार नाबालिगों को किशोर गृह में भेजा गया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
