Home / Odisha / ओडिशा भारत का एक दिव्य सितारा है : मोदी
MODI ओडिशा भारत का एक दिव्य सितारा है : मोदी

ओडिशा भारत का एक दिव्य सितारा है : मोदी

  • प्रधानमंत्री ने मोहन माझी और उनकी टीम का किया अभिनंदन

  • कहा-एक साल में विकास और विरासत दोनों को संभाला

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि ओडिशा सिर्फ एक राज्य नहीं है, अपितु यह भारत का एक दिव्य सितारा है।

उन्होंने कहा कि इस एक वर्ष में राज्य सरकार ने न सिर्फ विकास की गति को तेज किया, बल्कि सांस्कृतिक विरासत और जनआस्था को भी सहेजने में सफलता पाई है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में भाजपा सरकार ने एक साल में विकास और विरासत दोनों को संभाला है।

राजधानी में आयोजित विशेष समारोह में प्रधानमंत्री ने ओडिशा को समर्पित सरकार के कार्यों को जनता के विश्वास पर खरा उतरने वाला बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन माझी और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि बीते एक साल में जो कार्य हुए हैं, उन्होंने यह सिद्ध किया है कि जब सरकार जनभावनाओं से जुड़ती है, तो परिवर्तन निश्चित होता है।

प्रधानमंत्री ने खासतौर पर श्रीजगन्नाथ मंदिर के चारों द्वारों को खोलने और रत्न भंडार को सार्वजनिक जांच के लिए खोलने के निर्णय को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इससे करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास को संबल मिला है।

उन्होंने यह भी कहा कि ओडिशा की डबल इंजन सरकार ने एक ओर विकास की रफ्तार बढ़ाई है, वहीं दूसरी ओर राज्य की संस्कृति, आस्था और पहचान को भी सम्मान दिया है। मोदी ने भरोसा दिलाया कि आने वाले वर्षों में ओडिशा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य मिलकर काम करेंगे।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …