
भुवनेश्वर. गुरुवार को राज्य के 17 जिलों से 168 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 4291 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है. विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, गंजाम जिले के 39 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं. इसी तरह खुर्दा व गजपति जिले से 23-23, पुरी जिले से 19 मरीज स्वस्थ हुए हैं. बरगढ़ जिले से 13, सुंदरगढ़ जिले से 8, बालेश्वर जिले से 7 मरीज स्वस्थ हुए हैं. भद्रक, रायगड़ा जिले से 5-5 मरीज स्वस्थ हुए हैं. मालकानगिरि, केन्द्रापड़ा,केन्दुझर, जगतसिंहपुर, सोनपुर जिले से 4-4 लोग, अनुगूल जिले से 3, ढेंकानाल जिले से 2 तथा झारसुगुड़ा जिले से एक कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
