Home / Odisha / डायरिया प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गईं राज्यस्तरीय चार टीमें
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

डायरिया प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गईं राज्यस्तरीय चार टीमें

  •     डायरिया नियंत्रण उपायों की निगरानी और कार्यान्वयन को बनाएंगी सुदृढ़

भुवनेश्वर। ओडिशा के कुछ इलाकों में वर्षाजनित जलजन्य डायरिया रोग के मामलों में धीरे-धीरे सुधार देखा जा रहा है, लेकिन इसके स्थायी समाधान और नियंत्रण हेतु राज्य और केंद्र सरकार मिलकर व्यापक प्रयास कर रही हैं। इस दिशा में अब तक प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त डॉक्टर, चिकित्सकीय सहायकों, दवाइयों और जन जागरूकता सामग्री की आपूर्ति की गई है। वहीं, फील्ड स्तर पर जनसचेतना अभियानों को और तेज किया गया है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव अश्वति एस. के निर्देश पर चार विशेष राज्यस्तरीय टीमों को फिल्ड में भेजा गया है, जो डायरिया नियंत्रण उपायों की निगरानी और कार्यान्वयन को सुदृढ़ बनाएंगी।

इन टीमों में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विशेषज्ञ डॉक्टर और सलाहकार शामिल हैं। प्रमुख सदस्य हैं: संयुक्त  निदेशक डॉ अशोक कुमार पाइक राय, सलाहकार डॉ कल्लोल दास, आईआरटी सदस्य सुरजीत गराबड़ू, डॉ असीत कुमार मोहंती, डॉ प्रभाकर साहू एवं सलाहकार अनुप इस टीम में शामिल हैं।

ये टीमें भुवनेश्वर, बांकी, धर्मशाला, बड़चणा और भंडारपोखरी जैसे क्षेत्रों का दौरा कर फील्ड स्तर की तैयारियों का निरीक्षण करेंगी। जल स्रोतों की सफाई, घर-घर अभियान, डायरिया पीड़ितों की शीघ्र पहचान व उपचार, आवश्यक दवाइयों और हैलोजन टैबलेट का वितरण तथा जनसचेतना कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी।

टीमों को निर्देश दिया गया है कि वे क्षेत्रीय विभागीय टीमों के बीच समन्वय को मज़बूत बनाएं और सभी गतिविधियों को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए आवश्यक सुझाव और सहयोग प्रदान करें।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …