भुवनेश्वर. ओडिशा विधानसभा परिसर पर राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री नवकृष्ण चौधरी की 36वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया. विधानसभा अध्यक्ष डा सूर्य नारायण पात्र ने विधानसभा प्रांगण में उनकी प्रतिमूर्ति पर पूष्पार्घ अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
विधानसभा उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह, सरकारी दल के मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक, विधायक प्रशांत मुदुली व विधानसभा सचिव दाशरथी सतपथी ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
