भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सिख पंथ के छठे गुरु, गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि भारत की गुरु परंपरा के तेजस्वी रत्न, सिख पंथ के छठे गुरु, गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने मिरी-पीरी के सिद्धांत से दुनिया को यह सिखाया कि अध्यात्म केवल आत्मा की शांति ही नही,अधिकारों की रक्षा और न्याय का मार्ग है। संत-सैनिक रूपी उनका जीवन ज्ञान, राष्ट्र प्रेम, सामाजिक न्याय और नैतिक मूल्यों का अभिजात संगम है, जो युग-युगांतर तक भारतीय जनमानस को प्रेरित करता रहेगा। धर्म, पराक्रम, सेवा और सद्भाव के आदर्श स्वरूप, श्री गुरु हरगोबिंद सिंह जी की के प्रकाश पर्व पर सभी को शुभकामनाएं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
