Home / Odisha / जाजपुर में डायरिया का कहर, 500 से अधिक प्रभावित, दो संदिग्ध मौतें
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में डायरिया का कहर, 500 से अधिक प्रभावित, दो संदिग्ध मौतें

भुवनेश्वर। ओडिशा के जाजपुर ज़िले में डायरिया का प्रकोप गहराता जा रहा है, जिससे अब तक दो संदिग्ध मौतें हुई हैं और 500 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। खासकर धर्मशाला, दानगदी और कोरेई प्रखंडों में हालात बेहद चिंताजनक हैं, जहां अस्पतालों में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षणों वाले मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि देखी जा रही है।
जिला प्रशासन के अनुसार, जाजपुर ज़िला मुख्यालय अस्पताल में 100 से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि अन्य कई मरीज प्रभावित ब्लॉकों के स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 11 गंभीर रोगियों को जाजपुर रोड मेडिकल से जिला अस्पताल और कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया है।
राज्य की स्वास्थ्य सचिव अश्वती एस. ने बताया कि डॉक्टरों, माइक्रोबायोलॉजिस्ट और फूड सेफ्टी अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय टीम प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच चुकी है और प्रारंभिक रिपोर्ट जमा कर दी गई है। उन्होंने कहा कि संक्रमण के कारणों की जांच जारी है। अतिरिक्त चिकित्सा टीम भी भेजी जा रही है ताकि इलाज और नियंत्रण कार्यों को मजबूती दी जा सके।
स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य परामर्श जारी किए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में सफाई अभियान और पेयजल की गुणवत्ता जांच जैसे आपातकालीन उपाय युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …