भुवनेश्वर. गंजाम जिले में 75 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1030 हो गई है. गंजाम जिला इस सूची में सबसे उपर है. स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खुर्दा जिले में अब तक 688, कटक जिले में 499 मामले हैं. इसी तरह जाजपुर जिले में 393 व गजपति जिले में 355 मामले सामने आ चुके हैं. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 323, जगतसिंहपुर जिले में 239. पुरी जिले में 224 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. केन्द्रापड़ा जिले में 220, भद्रक जिले में 200 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.
कंधमाल जिले में 176 तथा मयूरभंज जिले में 165 कोरोना के मामले पाये गये हैं. सुंदरगढ़ जिले में 164, बलांगीर जिले में 154, नयागढ़ जिले में 132, केन्दुझर जिले में 100 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. नुआपड़ा जिले में 79, झारसुगुड़ा जिले के 76 व कलाहांडी जिले के 70 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. ढेंकानाल जिले में 66, अनुगूल जिले में 57, मालकानगिरि जिले में 53 संक्रमितों की पहचान हुई है. संबलपुर जिले में 44, देवगढ़ जिले में 41, बौद्ध जिले में 40 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. सोनपुर जिले में 35, कोरापुट जिले में 26 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इसी तरह रायगड़ा जिले से 22 तथा नवरंगपुर जिले से 13 संक्रमितों की पहचान की गई है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
