भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक मोहम्मद रफिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत रफिक को एक सरल, निष्कलंक, लोकप्रिय संगठनकर्ता और समर्पित राजनेता बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रफिक न केवल भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राज्य अध्यक्ष रहे, बल्कि सोहेला दुर्गा पूजा समिति के उपाध्यक्ष के रूप में भी सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यों में सक्रिय रहे। उनका निधन पार्टी और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री मांझी ने कहा कि रफिक का जनता के प्रति दीर्घकालीन सेवा भाव उन्हें सदैव स्मरणीय बनाए रखेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
