-
अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई
-
ट्रक और पिकअप वैन से हो रही थी अवैध आपूर्ति
-
दो व्यापारियों के खिलाफ जांच शुरू
भवानीपाटना। कलाहांडी जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर लगाम लगाने के तहत जयपाटना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 6.5 क्विंटल विस्फोटक और 115 डेटोनेटर जब्त किया है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया।
जानकारी के अनुसार, यह विस्फोटक बिना वैध अनुमति के ट्रक और पिकअप वैन से लाखाबहाली क्रशर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इन्हें जमचुआ क्रशर के पास रोका और जब्त किया।
इस कार्रवाई की शुरुआत खनन विभाग द्वारा जयपाटना थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद हुई। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि जब्त विस्फोटक कांटाबांजी स्थित ‘कलिंगा एंड कंपनी’ से आपूर्ति किए गए थे। कंपनी के मालिक अनूप कुमार अग्रवाल और दीपक चंद जैन बताए गए हैं।
जयपाटना पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम अब इस आपूर्ति शृंखला, परिवहन पद्धति और अंतिम गंतव्य को लेकर गहन जांच में जुटी है।
पुलिस ने संकेत दिए हैं कि मामले में जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
