-
10,000 की रिश्वत राशि उनके पास से जब्त
ब्रह्मपुर। ओडिशा विजिलेंस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर महिला थाना की सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) बबीता सुना को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस सूत्रों के अनुसार, एएसआई बबीता सुना ने एक शिकायतकर्ता से 10,000 की रिश्वत की मांग की थी ताकि वह और उसकी मां को एक पुराने मामले में राहत दी जा सके, जिसकी जांच स्वयं सुना कर रही थीं। आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता को धमकाया था कि यदि वह मांगी गई राशि नहीं देता, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शिकायतकर्ता ने जबरन रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस विभाग से की, जिसके बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और बबीता सुना को 10,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। बरामद पूरी रिश्वत राशि उनके पास से जब्त कर ली गई है।
गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस विभाग ने एएसआई बबीता सुना से जुड़े दो स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी है, ताकि आय से अधिक संपत्ति के कोण से जांच की जा सके।
इस मामले में ब्रह्मपुर विजिलेंस थाना में केस संख्या 7/2025, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
