भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने तेलंगाना स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मेहनती नागरिकों की सराहना की। अपने संदेश में प्रधान ने लिखा,”तेलंगाना स्थापना दिवस की लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। विशिष्ट संस्कृति, समृद्ध विरासत और मेहनती जनता से सम्पन्न तेलंगाना परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम है। राज्य निरंतर प्रगति करे, विकास करे और समृद्ध हो—यही मेरी शुभकामनाएं हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
