Home / Odisha / मालकानगिरि के बिजाघाटी घाटी क्षेत्र में बस पलटी, 20 घायल

मालकानगिरि के बिजाघाटी घाटी क्षेत्र में बस पलटी, 20 घायल

  • हैदराबाद से लौट रही बस में 70 से अधिक यात्री थे सवार

मालकानगिरि। हैदराबाद से लौट रही एक बस सोमवार को मालकानगिरि जिले के बिजाघाटी घाटी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस घाटी की घुमावदार सड़क पर चढ़ रही थी, तभी चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस पलट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में 70 से अधिक यात्री सवार थे, जो इस दुर्घटना के बाद बस में फंस गए। यह हादसा उस समय हुआ जब बस हैदराबाद से लौट रही थी और एक तीखे मोड़ पर संतुलन खो बैठी।

स्थानीय लोगों ने बचाया

हादसे में कम से कम 20 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तकनीकी खराबी की आशंका

हालांकि दुर्घटना के सही कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में बस में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह है कि इस गंभीर हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है।

प्रशासन ने संभाला मोर्चा

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी, लेकिन स्थानीय प्रशासन और लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और यात्रियों की मदद की।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …