Home / Odisha / अनुगूल में प्रेम प्रसंग के शक में युवक की हत्या

अनुगूल में प्रेम प्रसंग के शक में युवक की हत्या

  • सोते समय किया गया हमला, आरोपी गिरफ्तार

अनुगूल। अनुगूल जिले के कन्हिया ब्लॉक के मसुनिहाट गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात में एक युवक की सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बाबाजी नायक के रूप में हुई है। हत्या के आरोप में विभूति नायक को गिरफ्तार किया गया है, जो उस महिला का पति है, जिसके साथ बाबाजी के प्रेम संबंध होने का संदेह था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात बाबाजी अपने घर में सो रहा था, तभी आरोपी विभूति नायक ने घर में घुसकर उस पर मछेती (चाकू जैसे धारदार हथियार) से हमला कर दिया। घायल हालत में परिजन बाबाजी को पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रेम प्रसंग हत्या की वजह

पुलिस सूत्रों के अनुसार, विभूति नायक को अपनी पत्नी और बाबाजी के बीच अवैध संबंध होने का संदेह था। पहले भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो चुका था। इस शक और जलन के चलते विभूति ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू कर दी है।

परिजनों ने की न्याय की मांग

मृतक के पिता ने कहा कि मेरा बेटा घर में सो रहा था तभी विभूति नायक आया और उस पर हमला कर दिया। मेरी बहू ने मुझे बुलाया, मैं तुरंत वहां पहुंचा और उसे अस्पताल ले गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मैं न्याय चाहता हूं, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करता हूं। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग और अविश्वास को ही हत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …