भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गोवा के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने संदेश में गोवा की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और वहां के मेहनती एवं आतिथ्यशील लोगों की प्रशंसा की।
उन्होंने लिखा कि गोवा के स्थापना दिवस पर वहां की जनता को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। गोवा अपनी मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता, परिश्रमी और आतिथ्यपूर्ण लोगों के लिए जाना जाता है। रंगों, संस्कृति, इतिहास और धरोहर का एक सुंदर संगम है यह प्रदेश। यह स्वर्ग भारत की विकास यात्रा में निरंतर योगदान देता रहे और प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाते हुए प्रगति व समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुए—यही मेरी कामना है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
