Home / Odisha / भाजपा ने डा मुखर्जी को बलिदान दिवस पर याद किया

भाजपा ने डा मुखर्जी को बलिदान दिवस पर याद किया

भुवनेश्वर. जनसंघ के संस्थापक डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बलिदान दिवस पर भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें याद किया. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती व अन्य नेताओं ने मंगलवार की सुबह भुवनेश्वर के सतसंग विहार स्थित डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में जाकर उनकी प्रतिमूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया.

इस अवसर पर मोहंती ने कहा कि डा मुखर्जी ने देश की एकता व अखंडता के लिए बलिदान दिया है. वह एक देश में दो विधान, दो प्रधान दो निशान नहीं चलेगा का नारा देकर जम्मू कश्मीर गये थे और उन्होंने वहां बलिदान दिया. मोदी सरकार ने पिछले साल धारा-370 को हटाकर उनके अधूरे सपने को पूरा किया है. भाजपा उनके बताये हुए मार्ग पर चल रही है. इस अवसर पर पार्टी के संगठन मंत्री मानस मोहंती, प्रदेश महामंत्री गोलक महापात्र, प्रवक्ता सुदीप्त राय, दिलीप मोहंती व अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …