-
ओडिशा में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी
भुवनेश्वर। बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी में पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट के पास एक डिप डिप्रेशन क्षेत्र बन गया है, जिससे ओडिशा में अगले दो दिन भारी बारिश की आशंका है। यह जानकारी आईएमडी ने गुरुवार को दी।
आईएमडी के अनुसार, यह सिस्टम पिछले तीन घंटे में लगभग 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा में बढ़ा और डिप डिप्रेशन में बदल गया। यह सागर द्वीप से 60 किमी दक्षिण-पूर्व, दीघा से 110 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, बालेश्वर से 160 किमी पूर्व, मोंगला (बांग्लादेश) से 180 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम और खेपुपारा (बांग्लादेश) से 180 किमी पश्चिम में स्थित था।
मौसम विभाग ने आज के लिए गंजाम, गजपति, कोरापुट, रायगड़ा, बालेश्वर, भद्रक, केंद्रापड़ा, नवरंगपुर, कलाहांडी, मयूरभंज और जगतसिंहपुर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज-तड़ित के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताते हुए नारंगी चेतावनी जारी की थी।
इसके साथ ही कंधमाल, पुरी, नयागढ़, खुर्दा, कटक, नुआपड़ा, बलांगीर, केंदुझर और जाजपुर में कहीं-कहीं भारी बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं की संभावना के साथ पीली चेतावनी जारी की थी।
अन्य जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की हवाएं चलेंगी, जिसमें ढेंकानाल, सोनपुर, संबलपुर, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, अनुगूल, देवगढ़, बौध, बरगढ़ और मालकानगिरि शामिल हैं।
अगले 24 घंटे के दौरान कलाहांडी, नुआपड़ा, मयूरभंज, बालेश्वर, कोरापुट, मालकानगिरि, रायगड़ा और नवरंगपुर में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी।
सोनपुर, संबलपुर, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, देवगढ़, बलांगीर, बौध, बरगढ़, कंधमाल, पुरी, नयागढ़, खुर्दा, गंजाम, भद्रक, जाजपुर, कटक, जगतसिंहपुर, केंदुझर, अनुगूल, ढेंकानाल और गजपति में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलेंगी।
बंदरगाह और मछुआरों के लिए चेतावनी जारी
मौसम विभाग ने बंदरगाह और मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की है। ओडिशा तट के साथ-साथ समुद्र में 30 मई तक 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी-पतली हवाएं चलने की संभावना है, जो 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। समुद्र की स्थिति उत्तर और मध्य बंगाल की खाड़ी तथा ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तटों पर 30 मई तक काफी अशांत रहेगी। मछुआरों को इस अवधि में समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। सभी बंदरगाहों को स्थानीय चेतावनी संकेत क्रमांक-तीन (एसली-3) फहराने को कहा गया है।
31 मई को हल्की बारिश
31 मई को सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर, देवगढ़, अनुगूल, ढेंकानाल, केंदुझर और मयूरभंज में गरज के साथ हल्की बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की हवाओं की संभावना है।
आईएमडी ने कहा है कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
