भुवनेश्वर। विश्व कछुआ दिवस के अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य की समुद्री जैवविविधता संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश साझा करते हुए कहा कि ओडिशा हर वर्ष हजारों विलुप्तप्राय ऑलिव रिडले कछुओं के लिए एक सुरक्षित आश्रय स्थल रहा है।
मुख्यमंत्री माझी ने लिखा कि ओडिशा को हर साल हजारों ऑलिव रिडले कछुओं के लिए एक सुरक्षित आश्रय स्थल होने पर गर्व है। विश्व कछुआ दिवस के अवसर पर हम समुद्री जीवन के संरक्षण और प्रकृति व मानवता के बीच संतुलन बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
