भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने समाज सुधारक और आधुनिक भारतीय समाज के निर्माता राजा राम मोहन राय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उन्हें एक दूरदर्शी चिंतक और सामाजिक पुनर्जागरण के अग्रदूत के रूप में याद किया।
मुख्यमंत्री माझी ने सोशल मीडिया पर साझा अपने संदेश में लिखा कि आधुनिक भारतीय समाज के निर्माता और महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अथक प्रयास आज भी पीढ़ियों को प्रेरणा देते हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
