Home / Odisha / आकर्षण का केंद्र बनीं सुदर्शन पटनायक की बालुकाएं

आकर्षण का केंद्र बनीं सुदर्शन पटनायक की बालुकाएं

  •  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तथा फादर्स-डे पर दी शुभकामनाएं

  •  कोरोना के बढ़ते प्रकोप में मास्क पहनने के लिए किया प्रेरित

पुरी. विश्व विख्यात बालुका कलाकार सुदर्शन पटनायक ने आज फादर्श-डे और अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर दो बालुकाएं बनायी. पुरी में समुद्र तट पर बनी बालुकाएं उन्होंने ट्वीटर पर साझा की हैं. फादर्स-डे पर बनायी गयी बालुका में उन्होंने पिता-पुत्र का मास्क पहने हुआ दिखाकर कोरोना के बढ़ते प्रकोप में मास्क के प्रयोग की उपयोगिता को दर्शाया है. उन्होंने इस बालुका के माध्यम से लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया है. दूसरी बालुका में उन्होंने लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से घर में रहने का आग्रह किया है, ताकि कोरोना के विस्तार को रोका जा सके. उन्होंने लोगों से घरों में रहकर योग करने का आह्वान किया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …