-
राज्य सचिवालय के विभिन्न विभागों में कार्यरत संयुक्त सचिवों को मिली पदोन्नति
-
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया
भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए राज्य सचिवालय में कार्यरत 16 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों को पदोन्नत कर अतिरिक्त सचिव पद पर नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन एवं जन शिकायत विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की।
गौरतलब है कि ये सभी 16 अधिकारी अब तक विभिन्न विभागों में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। उनकी सेवाओं, वरिष्ठता और कार्यक्षमता के मूल्यांकन के आधार पर यह पदोन्नति की गई है।
इन अधिकारियों को अब उनके संबंधित विभागों में और अधिक प्रशासनिक अधिकार एवं जिम्मेदारियाँ प्राप्त होंगी। पदोन्नति के आदेश के साथ ही यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
जिन आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है, उनके नाम इस प्रकार हैं, धरम हांसदा (वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग), रीना महापात्र (मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग), लिली कुमारी कुल्लू (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग), अराधना दास (गृह विभाग), नरहरी सेठी (जल संसाधन विभाग), मधुमिता राठ (वस्त्र, हथकरघा एवं हस्तशिल्प विभाग व साथ ही उत्कलिका की प्रबंध निदेशक भी), देवाशीष सिंह (आवास एवं शहरी विकास विभाग), प्रताप चंद्र होता (संसदीय कार्य विभाग), निवेदिता मिश्र (ऊर्जा विभाग), रेगा गीतारानी पटनायक (ग्रामीण विकास विभाग), अर्चना दास पटनायक (उत्पाद विभाग), अंजना पंडा (खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग), निवेदिता प्रृष्टि (गृह विभाग), स्वयं प्रवा मोहंती (महिला एवं बाल विकास विभाग), सुदाम चरण मंडल (खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग), गिरीश चंद्र सिंह (स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग)।
इन पदोन्नतियों से संबंधित अधिकारियों को अब अपने-अपने विभागों में और अधिक प्रभावशाली भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। इससे न केवल प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि राज्य के विकास कार्यों में भी गति मिलेगी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
