Home / Odisha / केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई परीक्षा परिणाम पर छात्रों को दी बधाई

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई परीक्षा परिणाम पर छात्रों को दी बधाई

भुवनेश्वर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों और उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई दी है।

सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किए गए अपने संदेश में मंत्री प्रधान ने छात्रों की मेहनत, लगन और संकल्प की सराहना की। उन्होंने लिखा, “सीबीएसई कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षा में सफल होने वाले अपने सभी युवा मित्रों और उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई। यह परिश्रम, समर्पण और दृढ़ संकल्प के फलों को संजोने और जश्न मनाने का समय है।”

छात्रों के शैक्षणिक सफर के इस महत्वपूर्ण मोड़ पर उनके प्रयासों को सराहते हुए मंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, “सभी भावी नेतृत्वकर्ताओं को एक सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।”

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …