Home / Odisha / भारत-पाक तनाव के बीच ओडिशा सरकार सतर्क
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भारत-पाक तनाव के बीच ओडिशा सरकार सतर्क

  • कलेक्टरों और आईपीएस अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

  • एम्स भुवनेश्वर में भी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त

  • तटीय जिलों में सुरक्षा बढ़ाई गई

भुवनेश्वर। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और पश्चिमी सीमा पर युद्ध जैसे हालात को देखते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने शनिवार को सभी भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। इस आदेश में प्रशिक्षु अधिकारियों को भी शामिल किया गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी निर्देश में राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कोई भी आईपीएस अधिकारी मुख्यालय न छोड़े। जो अधिकारी पहले से छुट्टी पर हैं, चाहे वह प्रशिक्षण, अवकाश या व्यक्तिगत कारणों से हो, उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लौटने को कहा गया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि अगली सूचना तक किसी भी अधिकारी को छुट्टी स्वीकृत नहीं की जाएगी।

इससे पहले राज्य सरकार ने सभी संभागीय आयुक्तों (आरडीसी) और जिला कलेक्टरों की भी छुट्टियां रद्द करते हुए उन्हें तत्काल मुख्यालय लौटने का आदेश दिया था। अतिरिक्त सचिव मनोज कुमार मोहंती द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया था कि देश के पश्चिमी मोर्चे पर वर्तमान युद्ध जैसे हालात को देखते हुए, सभी पहले से स्वीकृत अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द किए जाते हैं और सभी अधिकारी ड्यूटी पर तत्काल उपस्थित हों।

एम्स भुवनेश्वर ने भी उठाया सख्त कदम

एहतियात के तौर पर देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में से एक, एम्स भुवनेश्वर ने भी सभी कर्मचारियों, फैकल्टी, रेजिडेंट्स और अधिकारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। संस्थान ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की छुट्टी, चाहे स्वीकृत हो या अवकाश कालीन, केवल चिकित्सकीय आधार पर ही दी जाएगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …