Home / Odisha / ओडिशा में एक ही दिन स्वस्थ हुए 237 कोरोना मरीज
covid-19

ओडिशा में एक ही दिन स्वस्थ हुए 237 कोरोना मरीज

भुवनेश्वर. ओडिशा में शनिवार को रिकार्ड संख्या में 237 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गये हैं. इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है. इससे राज्य में स्वस्थ हुए कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3534 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कटक जिले से सर्वाधिक 70 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि कटक जिले से 54 मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसी तरह जगतसिंहपुर जिले से 20, कंधमाल जिले से 19, गंजाम जिले से 17 मरीज स्वस्थ हो गये हैं. भद्रक व मयूरभंज जिले से 9-9 मरीज तथा केन्दुझर जिले से 8 मरीज स्वस्थ हुए हैं. ढेंकानाल व पुरी जिले से 7-7 मरीज स्वस्थ हुए हैं. केन्द्रापड़ा व नयागढ़ जिले से 4-4 मरीज स्वस्थ हुए है. कलाहांडी, मालकानगिरि, संबलपुर से 2-2 मरीज स्वस्थ हुए हैं. बौद्ध, झारसुगुड़ा व सुंदरगढ़ जिले से 1-1 मरीज स्वस्थ हुए हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …